क्या आप 12वीं पास हैं और उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका अभी हाल ही मे आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Excise Constable (आबकारी कांस्टेबल) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन को जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 722 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आपके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती में 18 से 40 वर्ष आयु तक के बीच वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
यह भर्ती खासतौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है जो बड़े लंबे समय से UPSSSC की नई वैकेंसी का इंतजार कर रहे थे। अगर आपने पिछले साल PET 2025 दिया था और आपके पास वैध स्कोरकार्ड है तो यह अवसर आपके लिए बहुत काम का होने वाला है। नोटिस के अनुसार यह भर्ती प्रयागराज स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय के अधीन निकाली गई है ।
इस लेख में हम आपको Download UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 से जुड़ी हर छोटी बड़ी जरूरी जानकारी को आसान हिंदी में बताएंगे जैसे की कुल पद, योग्यता, आयु सीमा, वेतन, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और तैयारी टिप्स आदि
UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 Overview
विवरण जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड | UPSSSC |
| पद का नाम | Excise Constable (आबकारी कांस्टेबल) |
| कुल पद | 722 |
| नौकरी स्थान | उत्तर प्रदेश |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास |
| आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
| वेतनमान | ₹19,900 से ₹63,200 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| जरूरी शर्त | PET 2025 स्कोरकार्ड |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC Excise Constable Vacancy 2026
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के तहत कुल 722 पदों पर भर्ती की जाएगी
यह संख्या उन लाखों युवाओं के लिए काफी अहम है जो UPSSSC के माध्यम से सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं। आबकारी कांस्टेबल का पद उत्तर प्रदेश सरकार मे आबकारी विभाग से जुड़ा हुआ होता है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को कई विभागीय कार्यों जैसे की जांच, नियंत्रण और फील्ड ड्यूटी जैसी जिम्मेदारियाँ को निभानी पड़ सकती हैं। यूपी में इस तरह की भर्तियाँ बहुत बार नहीं आतीं, इसलिए अगर आप योग्य हैं तो इस मौके को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।
UP आबकारी कांस्टेबल भर्ती 2026 मे कौन आवेदन कर सकता है ?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। यानी अगर उम्मीदवार ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास किया है तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती पर आवेदन करने के लिए उन उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी? जिन्होंने प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष की सेवा की हो और NCC ‘B’ प्रमाणपत्र
इसका मतलब यह नहीं कि बिना NCC या Territorial Army वाले इस भर्ती पर आवेदन नहीं कर सकते,
Excise Constable Notification 2026 मे PET 2025 क्यों जरूरी है?
आपको बता दू की यह भर्ती सीधी आवेदन वाली सामान्य भर्ती नहीं है। UPSSSC की निकलने वाली कई पिछली भर्तियों की तरह इसमें भी PET (Preliminary Eligibility Test 2025) का महत्व है। इसलिए अगर आपने PET 2025 परीक्षा दी है और आपका स्कोरकार्ड वैध है तभी आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे।
UPSSSC Excise Constable Age Limit
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी यानि की जो उम्मीदवार 1 जुलाई 2026 तक विज्ञापन में दिए गए निर्धारित आयु सीमा के भीतर आते हैं तो वही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं आपको बताते चले की आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम आयु: 18 वर्ष और अधिकतम आयु: 40 वर्ष होनी चाहिए
UPSSSC Excise Constable Salary
अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आबकारी सिपाही के पद पर भरती के लिए आवेदन जारी किए गए जैसा कि आप लोग सभी जानते हैं कि जितने भी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले सैलरी के बारे में जानना चाहते हैं। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-2 के अंतर्गत वेतन दिया जाएगा।
आपका संभावित वेतनमान: ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह वेतन के अलावा इस पद पर उम्मीदवारों को मिलने वाली जो सुविधा होती है जैसे कि हाउस एंड अलाउंस, महंगाई भत्ता आदि भी दिया जाता है यही कारण है कि आबकारी कांस्टेबल भर्ती 2026 युवाओं के बीच काफी आकर्षण का केंद्र बन सकती है।
How to Apply for upsssc Excise Constable Step-by-Step
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें
UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: upsssc.gov.in
Step 2: New Registration करें
अगर आपने पहले से प्रोफाइल नहीं बनाई है, तो New Registration पर क्लिक करें।
Step 3: लॉगिन करें
रजिस्ट्रेशन के बाद आपको User ID और Password मिलेगा कृपा उसी से लॉगिन करें।
Step 4: भर्ती फॉर्म खोलें
अब Excise Constable Recruitment 2026 से संबंधित आवेदन फॉर्म को खोलें।
Step 5: सभी जरूरी जानकारी को भरें
Step 6: सभी जरुरी दस्तावेज को अपलोड करें जैसे फोटो और हस्ताक्षर आदि
Step 7: ऑनलाइन शुल्क को जमा करें
Step 8: सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म Submit करें।
Step 9: भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल कर रख ले
कृपा आवेदन करने से पहले कौन-कौन से दस्तावेज आपको तैयार रखने उस पर ध्यान दे आवेदन करते समय घबराहट और गलती से बचने के लिए पहले से ये दस्तावेज तैयार रखे जैसे की
10वीं की मार्कशीट
12वीं की मार्कशीट
PET 2025 स्कोरकार्ड
आधार कार्ड
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)
निवास प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
NCC प्रमाणपत्र (यदि हो)
Territorial Army सेवा प्रमाण (यदि हो)
चयन प्रक्रिया क्या हो सकती है?
हालांकि अंतिम चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन से पता चल पाएगी
लेकिन फिर भी सामान्य रूप से UPSSSC की इस तरह की भर्ती में निम्न चरण हो सकते हैं जैसे की
1. PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
2. मुख्य लिखित परीक्षा
3. दस्तावेज सत्यापन
4. शारीरिक मानक/अन्य पात्रता परीक्षण (यदि लागू हो)
5. अंतिम मेरिट
निष्कर्ष
UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। 722 पद, 12वीं पास योग्यता, 18 से 40 वर्ष आयु सीमा, और सरकारी वेतनमान इसे बेहद आकर्षक भर्ती बनाते हैं। अगर आपने PET 2025 दिया है, तो यह आपके लिए सरकारी नौकरी की दिशा में एक मजबूत मौका हो सकता है।
FAQ UPSSSC Excise Constable 2026
Q1. UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 में कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 722 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Q2. क्या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है।
Q3. इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Q4. क्या PET स्कोर जरूरी है?
हाँ, इस भर्ती के लिए PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड जरूरी बताया गया है।
Q5. आबकारी कांस्टेबल की सैलरी कितनी है?
इस पद के लिए वेतनमान ₹19,900 से ₹63,200 तक बताया गया है।